हमीरपुर। जिला में बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि बुधवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1273 सैंपल लिए गए, जिनमें से 39 पॉजीटिव निकले।
कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से एहतियात बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे लक्षण सामने आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करके अपना टेस्ट करवाएं तथा रिपोर्ट आने तक अपने आपको आइसोलेट रखें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
