Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। उन्होंने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में युवाओं और खेल से सम्बन्धित मामलों पर चर्चा की। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में युवाओं के लिए सुविधाएं सृजित करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed