Spread the love

मनाली। कुल्लू जिले के मनाली के बुरुआ गांव में बीती रात बादल फटने से बाढ़ आ गई। इस आपदा से क्षेत्र में भारी तबाही मची है। गांव में बीती मध्य रात्रि भारी बारिश का क्रम शुरू हुआ। देखते ही देखते गांव में बाढ़ आ गई और बाढ़ का पानी घरों में जा घुसा। बादल फटने से हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ग्रामीण रात भर सहमे रहे। बुरुआ पंचायत के वार्ड 4 और 6 के लोगों को अधिक नुकसान हुआ है। वार्ड छः के साथ लगते नाले में आधी रात 12 बजे फ़टे बादल ने गांव को भारी नुकसान पहुंचाया है। 

ग्राम पंचायत प्रधान चूड़ामणि ठाकुर ने बताया कि आधी रात जब बादल फटने से बाढ़ का पानी आया तो ग्रामीण सो रहे थे। बाढ़ के पानी की आवाज सुनकर ग्रामीण जागे। बाढ़ का पानी घरों में घुसता देख ग्रामीण सहम गए। उन्होंने बताया कि वार्ड चार और छः के लोगों को अधिक नुकसान हुआ है। बाढ़ के पानी ने सेब से भरे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया है। बुरुआ गांव सहित मझाच गांव के ग्रामीणों को भी नुकसान हुआ है। उधर, मनाली के तहसीलदार एनएस वर्मा ने बताया कि बुरुआ व मझाच गांव के ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेजेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *