????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इससे दैनिक रूप से दिहाड़ी करने वाले परिवारों को दिहाड़ी न मिलने से राशन व भोजन की आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि इस अवस्था में बहुत सारे समाजसेवी आगे आकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। वे वीरवार को राजधानी शिमला के राम बाजार वार्ड में राशन किट वितरण के दौरान बोल रहे थे। 

भारद्वाज ने इस दौरान 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन किट तथा मास्क वितरित किए। साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण के कारण होम आइसोलेशन में रह रहे तीन रोगियों को होम आइसोलेशन किट भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में शहीद कैप्टन जतिन्द्र लाल सूद (वीर चक्र विजेता) मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जोगिंद्र लाल सूद के सौजन्य से जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई। राशन किट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो चीनी, 1 किलो दाल, नमक, तेल एवं मसाले शामिल हैं।
भारद्वाज ने कहा कि इससे पूर्व, ट्रस्ट द्वारा टूटीकंडी में 40 से अधिक कोरोना संक्रमित जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई थी। जोगिन्द्र लाल सूद व उनका ट्रस्ट हमेशा ही जरूरतमंदों की सहायता करने में आगे रहता है। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए ट्रस्ट एवं उनके परिवार का धन्यवाद किया। शहरी विकास मंत्री ने आज कैथू के चुंगी खाना और अनाडेल में भी 23 लोगों को होम आइसोलेशन किट प्रदान की। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, महामंत्री गगन लखनपाल, पार्षद दीपक शर्मा, पार्षद सुनील धर, पूर्व पार्षद मंजू सूद, अनाज मण्डी सचिव सुभाष चंद, अनाज मण्डी प्रधान दीपक श्रीधर एवं भाजपा कार्यकर्ता अजय भागड़ा, हितेश, किशोर, राजेश्वरी, अजय सरना, ब्रिज मोहन, पुनिता सूद, अनिता सूद, स्वतंत्र शर्मा, सीमा सूद, सुनंदा सूद, सुरेश शर्मा, अनाडेल में जिला कार्यकारी सदस्य प्रदीप कश्यप, जिला उपाध्यक्ष संजय कालिया, शिमला मण्डल उपाध्यक्ष प्रिक्षित, मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष किशोर ठाकुर, जिला सचिव अजय सरना, हरि मित्तल, लता कौशल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *