Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी जारी है। वहीं, इस संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के जहां 1262 नए मामले पाजिटिव आए हैं। वहीं इस अवधि के दौरान 2738 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1262 मरीज पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 290, मंडी में 181, सोलन में 120. सिरमौर में 119, शिमला में 111, चंबा में 109, हमीरपुर में 95, कुल्लू में 67, बिलासपुर में 66, ऊना में 60, किन्नौर में 33 और लाहौल-स्पीति  जिले में 12 लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना पाजिटिव के कुल 188604 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 168524 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 2738 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 16989 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed