शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश के निर्माण और विकास में कांग्रेस का एक बड़ा योगदान रहा है।उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि हिमाचल प्रदेश पूर्व की भांति आगे भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।