रिकांगपिओ। किन्नौर जिला में कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में पाॅजिटिव आने वालों में 6 महिलाएं तथा 13 पुरूष हैं। उन्होंने बताया कि सभी मामले जिले के पूह उपमण्डल के अकप्पा गांव से संबंधित हैं, जो पिछले दिनों एक सामाजिक/धार्मिक समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी रोगियों को आवश्यक दवाईयां प्रदान कर दी गई हैं तथा कोई भी रोगी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं है।
