शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस के मंगलवार को 102 नए मरीज पाजिटिव आए हैं। इस दौरान 307 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मामलों की बात करें तो, कांगड़ा जिले में 29, शिमला में 17, चंबा और सोलन में 14-14, मंडी में 12, हमीरपुर जिले में 5, सिरमौर व ऊना में 4-4, कुल्लू में 3, बिलासपुर व हमीरपुर जिले में 2-2 और किन्नौर में एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के 55910 मरीज हो चुके हैं। इनमें से अब तक 53487 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 307 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 1437 एक्टिव केस हैं।
