Spread the love

ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से निंबस कोचिंग अकादमी सेना में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए संस्थान आगामी 10 दिसम्बर को टेस्ट आयोजित करने जा रहा है। यह जानकारी आज जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने दी। 

शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं के अंदर सेना में जाकर देश की सेवा करने की एक अलग ही ललक होती है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश ने देश को ऐसे अनेक सपूत दिए हैं, जिन्होंने अपने पराक्रम से भारत भूमि की रक्षा की है व देशवासियों पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है। सांसद अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार-प्रसार व इसे सहज सुलभ उपलब्ध करवाने के लिए निबंस संस्थान के निदेशक से अनुरोध किया जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया। 

शर्मा ने बताया कि 24 वर्ष की आयु तक के स्नातक पास अथवा अंतिम वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि सीडीएम की कोचिंग फीस 12 हजार रूपये है, जिसमें छात्रवृत्ति के तौर पर टेस्ट रैंकिंग में 1-50 तक स्थान पर रहने वाले 25 लड़के व 25 लड़कियों को निःशुल्क, जबकि अगले पचास के लिए फीस आधी होगी। इसी तर्ज पर 15 हजार के एनडीए पाठयक्रम में 100 युवाओं को एनडीए परीक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। पाठ्यक्रम ऑनलाइन होगा और लाइव वीडियो क्लासेस, ऑनलाइन स्टडी नोट्स, क्विज और मॉक टेस्ट को कवर करेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *