Spread the love

हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अब वह हर गांव के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। 

बिट्टू ने ग्रामीण समस्या समाधान अभियान के तहत ग्राम पंचायत ताल के गांव रझोल के लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को जाना। स्थानीय प्रधान राकेश कुमार, आंगनवाड़ी सदस्य निशा कुमारी, महिला मंडल की सदस्यों और अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू के अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इस नई सोच से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा।  

गांववासी हेम राज और रमेश ने रझोल के लिंक रोड को पक्का करने की की मांग सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखी। गांव की महिलाओं ने आंगनवाड़ी केंद्र और महिला मंडल भवन के निर्माण की बात कही। गांववासियों ने सामुदायिक भवन और सोलर लाइट की समस्या को विशेष तौर से हल करने की मांग की।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की हर एक समस्या को सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा और बजट का जल्दी से जल्दी प्रावधान किया जाएगा।

सुनील शर्मा बिट्टू ने गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए एक मकान का निरीक्षण भी किया तथा कहा कि प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। सुनील शर्मा बिट्टू ने गांव की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे तौर से संबंधित अधिकारियों से बात की और इनके अतिशीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए‌। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *