Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उनके शिमला स्थित कार्यालय में दिनभर समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यालय पहुंचकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन के मौके पर कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने विधायक कुलदीप राठौर के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान लोगों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और गर्मजोशी के साथ शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विधायक को बधाई देने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

इस दौरान ठियोग विधानसभा क्षेत्र से जुड़े लोगों के अलावा पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने कुलदीप राठौर के प्रति अपने स्नेह और विश्वास का इजहार करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

कुलदीप सिंह राठौर ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से मिलने वाला स्नेह उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। राठौर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने वाले सभी समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग को वे हमेशा प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *