Spread the love

सीमावर्ती दुर्गम ग्राम पंचायत कुन्नू चारंग में स्थानीय लोगों की सुनी जन समस्याएं 

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को समीवर्ती ग्राम पंचायत ठंगी के गांव लम्बर में 2 करोड रुपये की लागत से निर्मित बैली ब्रिज का लोकार्पण किया। 

बागवानी मंत्री ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्व है और हर वर्ग के कल्याण कि लिए कार्य कर रही है तथा द्वेष और दुर्भावना के बगैर हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रेदश सरकार समर्पित है। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश ने 2023 में आपदा राहत मैन्युअल में संशोधन कर आपदा प्रभावित परिवारों को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 7 लाख की धनराशि प्रदान की ताकि कठिन परिस्थितियों में किसी भी परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पडे। उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, वन अधिकार अधिनियम-2006, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 तत्कालीन स्वर्गीय प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की देन है तथा नौतोड़ अधिनियम-1968, जिससे हिमाचल प्रदेश में उपेक्षित एवं भूमिहीनों को जमीन का मालिकाना हक मिला है,‌ वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार की देन है। 

राजस्व मंत्री ने कहा कि जिला किन्नौर पर्यटन की दृष्टि से अहम है। वहीं सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। बॉर्डर-टूरिज्म को खोलने से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं सेना के लिए भारत की सीमा तक का सफर कम होगा और बॉर्डर-टूरिज्म में इज़ाफा होगा। इसके अलावा युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। 

राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष से पहली से आठवीं कक्षा तक अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षा से संबंधित नवीनतम उपकरण प्रदान किए गए हैं तथा शिक्षकों को भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा हिमाचल श्रेष्ठ बन सके।

कैबिनेट मंत्री ने दुर्गम सीमावर्ती ग्राम पंचायत कुन्नू चारंग में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि वर्तमान प्रदेश सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है।

जनजातीय विकास मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि मूरंग से कुनू चारंग सड़क को सीमा सड़क संगठन को सौंप दिया जाएगा ताकि यह सड़क का उचित रखरखाव संभव हो सके।

जनसभा के पश्चात सर्मीपवती गांव चारंग के लिए पूह से चारंग जाने वाली बस को लम्बर गांव में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

राजस्व मंत्री ने चांरग खड्ड से कन्नू कोटा डोगरी सड़क मार्ग का भी उद्घाटन किया। 6 किलोमीटर लंबा यह मार्ग 12.45 करोड़ से निर्मित किया गया है। नेगी ने मूरंग से चारंग सड़क को सीमा सड़क संगठन को सौंपने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर जिला परिषद सस्दय मूरंग वार्ड उमेश कुमारी नेगी, किनेफैड के अध्यक्ष चन्द्र गोपाल नेगी, जन-जातीय सलाहकार समीति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस, एपीएमसी के निदेशक प्रेम नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल्पा के अध्यक्ष प्रीतम नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केे सचिव अधिवक्ता निर्मल चन्द्र नेगी, जेएसडब्ल्यू के परियोजना प्रमुख विकास भारद्वाज, कार्यकारी जिला दण्डाधिकारी पूह घनश्याम दास शर्मा, उप-पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, जेएसडब्ल्यू सीएसआर के प्रमुख दीपक डेविड, चारंग ग्राम पंचायत प्रधान अमिता कुमारी, पंचायत प्रधान ठंगी बंसी लाल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed