Spread the love

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने प्रदर्शन 

विधायक निधि जारी करने, ट्रेजरी बिलों के भुगतान में व्याप्त कमीशन खोरी रोके सरकार : जयराम ठाकुर 

धर्मशाला। भाजपा विधायक दल ने वीरवार को विधानसभा परिसर में विधायक निधि जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सभी भाजपा विधायक

हाथ में बैनर और तत्ख्तियां लेकर नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय से निकले और विधानसभा के गेट तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। 

उधर, जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बजट में घोषणा करते हैं कि विधायक निधि बढ़ा देंगे। हकीकत यह है कि महीनों से विधायक निधि का पैसा जारी नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम रुके पड़े हैं। आपदा की वजह से हर जगह नुकसान हुआ है और सरकार आपदा राहत के लिए कुछ कर नहीं रही है। ऐसे में विधायक निधि ही आपदा राहत के लिए एक तत्कालीन सहायता थी जो अब बंद हो गई है। विधायक निधि के तहत भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने संबंधित विभाग को चिट्टियां जारी कर दी लेकिन बजट अभी तक नहीं पहुंचा। इसकी वजह से उहापोह की स्थिति बन रही है और लोग परेशान हो रहे हैं इसलिए सरकार जल्दी से जल्दी विधायक निधि जारी करें और तानाशाही बंद करें। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि ट्रेजरी से भुगतान बंद है। सरकार के खास लोगों ने सुविधा शुल्क दो और भुगतान लो की योजना चलाई हुई है। सरकार के खास लोग पैसा लेकर ठेकेदारों का पैसा निकलवा रहे हैं। जो ठेकेदार पैसा देने में असमर्थ हैं वह अपने भुगतान के लिए तरस रहे हैं। उन्हें अपने परिवार को पालने और बच्चों के पढ़ाई के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। सुख की सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार की सारी हदें टूट गई है। भुगतानों के कमीशन में का रैकेट चलाने वाले इस तरह से कैसे राज कर रहे हैं? ऐसे लोगों को किसका संरक्षण है और वह पैसा कहां तक जा रहा है इसके बारे में मुख्यमंत्री को बताना होगा। हिमाचल प्रदेश में इस तरीके की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

जयराम ठाकुर ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि यह सरकार अभी से अपनी प्रचंड हार देखकर घबरा गई है। इसलिए सरकार झूठ और फरेब के साथ-साथ अफवाह फैलाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री की मित्र मंडली विधानसभा में बोले गए हमारे शब्दों को अनैतिक रूप से काट-छांट कर ओपीएस से जोड़ रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गिरी हुई हरकत है। हमने या हमारे किसी भी विधायक ने ओल्ड पेंशन स्कीम से जुड़ा एक भी शब्द नहीं बोला है। उसके बाद भी कुछ लोग माहौल बनाने की कोशिश में है। सरकार के पास बताने के लिए अपनी एक भी उपलब्धि नहीं है और अपनी करारी हार आने वाले चुनाव में देखकर मुख्यमंत्री की मित्र मंडली झूठ का सहारा ले रही है। उनका यह झूठ चलने वाला नहीं है। इसी के साथ ही प्रदेश की जनता का करोड़ों रुपए खर्च करके मुख्यमंत्री की मित्र मंडली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने और घटिया टिप्पणी करने जैसे कार्य करती है।  मुख्यमंत्री को अपने मित्रों को बताना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश की ऐसी संस्कृति नहीं है। हिमाचल के लोग वक्त आने पर इसका जवाब सरकार को देंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed