Spread the love
कुल्लू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और हर मौसम में बहाल रहने वाली अटल टनल रोहतांग का विविधत् उद्घाटन कर देश को समर्पित किया। इस सुरंग के निर्माण से मनाली से लेह के बीच की दूरी 46 किलीमीटर कम होगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घण्टे कम होगा।
इस अवसर पर अटल टनल के दक्षिणी छोर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस सुरंग के निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन के कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुरंग से लाहौल-स्पिति तथा लेह और लद्दाख में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2002 में टनल के दक्षिणी छोर तक पहुंचने के मार्ग की आधारशिला रखी थी।

नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग के निर्माण को प्रदर्शित करने वाली चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मनाली की ओर दक्षिणी छोर पर पर्यटन अधोसंरचना से सम्बन्धित लगाई गई प्रदर्शनी का भी दौरा किया। इस मौके पर उन्हें उत्तरी छोर में अत्याधिक ऊँचाई पर पर्यटन अधोसंरचना भी जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लाहौल घाटी के दक्षिणी छोर से मनाली के लिए बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अटल टनल रोहतांग पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *