Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि बजट में पहाड़ी राज्यों विशेष तौर पर हिमाचल के हितों की पूरी तरह अनदेखी की गई है।

केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये केंद्र सरकार ने प्रदेश को कोई भी आर्थिक मदद नहीं दी और न ही आगामी बजट में प्रदेश को कोई नई विकास योजना ही दी है। प्रदेश के सेब बागवानों किसानों को भी कोई राहत इस बजट में नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में कांग्रेस शासित  राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है जबकि विहार को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उसे बजट में प्रमुखता दी गई है।

प्रतिभा सिंह ने बजट को पूरी तरह जन विरोधी, किसान, बागवान व कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा है कि बजट से देश को बहुत ही निराशा हुई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed