Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 सितंबर से 05 अक्तूबर, 2024 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा जिला अधिकारियों के साथ बैठक करने के‌ साथ-साथ जन समस्याओं को भी सुनेंगे।

यह जानकारी देते हुए‌ सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जगत सिंह नेगी 25 सितंबर को निचार उपमंडल के काचे गांव में विष्णु नारायण सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे व आम लोगों की जन समस्याओं को सुनेंगे। इसके उपरांत वह विकासनगर गांव के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा बरी ग्राम पंचायत में श्री नारायण मंदिर के प्रवेश द्वार, बैठक स्थल तथा बौद्ध मंदिर के सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह नाग देवता मंदिर बरी के सामुदायिक भवन एवं जल शक्ति विभाग द्वारा बनने वाले फिल्टर टैंक का भी शिलान्यास करेंगे।‌ वह पोंडा गांव में जन समस्याओं को भी सुनेंगे।

26 सितंबर को बागवानी मंत्री पोंडा बौद्ध मोनेस्ट्री में ध्यान केंद्र का लोकार्पण करेंगे तथा राजकीय उच्च विद्यालय कंगोस में खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे व जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत वह संपर्क मार्ग सुंगरा कंडा का शिलान्यास व जनसमस्याएं सुनेंगे तथा निचार ग्राम पंचायत में उषा सामुदायिक भवन, एकलव्य आवासीय विद्यालय निचार में प्रशासनिक भवन, डाइनिंग ब्लॉक व भोजनालय कक्ष तथा जल आपूर्ति योजना छोत से निचार का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह जल आपूर्ति योजना के तहत स्टोरेज टैंक निंगानी का शिलान्यास करेंगे।

27 सितंबर को राजस्व मंत्री मिनी सचिवालय भावानगर के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति तथा खंड स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक लेंगे। 28 सितंबर को मंत्री कल्पा स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-19 खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

30 सितंबर को बागवानी मंत्री सांगला तहसील के थापासारिंग से केतरा संपर्क सड़क, बौद्ध मंदिर में दीयाघर सांगला व वन विश्राम गृह सांगला के अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वह बासपा खड्ड पर सीवरेज प्लांट, रेशवाल महिला मंडल भवन से अप्पर रेशवाल तक संपर्क सड़क की आधारशिला रखेंगे, बौद्ध मंदिर प्रांगण के नजदीक वर्षा शालिका की आधारशिला व बैठक स्थल की आधारशिला रखेंगे।

01 अक्तूबर को राजस्व मंत्री सेरिंगचे में वन रक्षक निवास भवन का लोकार्पण करेंगे तथा रक्छम में संपर्क सड़क यूक्टो का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वह छितकुल में मल निकासी योजना का शिलान्यास करेंगे व महिला मंडल भवन का लोकार्पण करेंगे तथा छितकुल व रक्छम के आम जनमानस की शिकायतों को सुनेंगे। राजस्व मंत्री बटसेरी में उख्यांग सनतंग सौंदर्यीकरण का लोकार्पण, जेएसडब्ल्यू द्वारा मंदिर परिसर में लगाए गए हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण व विश्व बैंक द्वारा वितपोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत सिंचाई टैंक व पाइप लाइन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह श्री बद्री नारायण जी बटसेरी के प्रांगण में सामुदायिक भवन का शिलान्यास व सामूहिक बैठक स्थल छोरिंग का शिलान्यास करेंगे व जन समस्याएं सुनेंगे।

02 अक्तूबर को राजस्व मंत्री रिकांगपिओ में अतिथि सभा भवन महाबोद्धि और महाबोद्धि परिसर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे। 03 अक्तूबर को बागवानी मंत्री मिनी सचिवालय पूह के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति व खंड स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक लेंगे। 04 अक्तूबर को वह परियोजना अधिकारी आईटीडीपी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति व खंड स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

राजस्व मंत्री 05 अक्तूबर को रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed