Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यलय के प्रांगण में कांग्रेस सेवादल के मुख्यसंगठक की अध्यक्षता में कांग्रेस सेवादल ने ध्वज बन्धन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने मुख्य प्रशिक्षक दिनू राही की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी व राष्ट्रीय गीत गाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कौशल विशेष तौर से मौजूद थे।

इस मौके पर अमित नंदा ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए देश के शहीदों एवम स्वतन्त्रता सेनानियों को स्मरण किया।

इस दौरान शिमला जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनिता वर्मा, किसान कांग्रेस के पूर्ण चंद, अनुसूचित जाति विभाग के सेन राम नेगी, जीत राम पंवार के अतिरिक्त कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय भारद्वाज, जसवीर सिंह, निर्मला, सुनीता ठाकुर, अलका शर्मा, रमा, सुनीता, डिम्पल, इंदु चौहान, हेमावती, गोपाल ठाकुर,  नरेश कुमार, अमित कुमार, कृष्णा जरयाल, हरदीप सिंह, संदीप ठाकुर, बबली सल्होत्रा, जगदीश तोमर अतिरिक्त पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *