Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 07 से 13 अप्रैल, 2023 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह एक्स-रे मशीन का उद्घाटन, एंबुलैंस को हरी-झंडी, वॉल्वो बस की शुरूआत करेंगे। इसके अतिरिक्त, राजस्व मंत्री जन-समस्याओं को सुनेंगे व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जगत सिंह नेगी 07 अप्रैल को सांय 4 बजे विश्राम गृह कल्पा पहुंचेंगे। 08 अप्रैल को प्रातः 8ः30 बजे छोटा-कम्बा के लिए रवाना होंगे तथा 10 बजे छोटा-कम्बा व दोपहर 2 बजे बड़ा-कम्बा में आम जनता की जन-समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरान्त, वह सांय 5 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा शुरू की जा रही टापरी बस स्टैंड से चण्डीगढ़ के लिए वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ करेंगे।
कैबिनेट मंत्री 09 अप्रैल को कल्पा विश्राम गृह में ठहराव करेंगे। जगत सिंह नेगी 10 अप्रैल को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के किन्नौर प्रवास आगमन पर उनका पूह हैलीपैड में स्वागत करेंगे तथा 10 व 11 अप्रैल को उनके साथ उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी 12 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला व तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक तथा दोपहर 2 बजे एफ.आर.ए के संवेदीकरण के लिए अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ जिला सम्मेलन कक्ष रिकांग पिओ (आई.टी.डी.पी) में बैठक करेंगे। 13 अप्रैल को प्रातः 9ः30 बजे जगत सिंह नेगी क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के लिए आई.सी.आई.सी.आई बैंक रिकांगपिओ द्वारा प्रदान की गई एक्स-रे मशीन का उद्घाटन तथा 3 एंबुलैंस को हरी-झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके उपरान्त वह दोपहर 2 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *