Spread the love
शिमला। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 18 से 24 सितम्बर तक आयोजित की गई अखिल भारतीय स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 4 निशानेबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित 4 खिलाड़ियों में सोमिल नेगी, सूर्यांश शर्मा, ऋत्विक जिस्टू व नीरव चौहान शामिल हैं। इसमें सोमिल नेगी ने प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया। इस तरह 10 मीटर एयर राइफल में सोमिल नेगी, ऋत्विक जिस्टू व नीरव चौहान तथा 10 मीटर एयर पिस्टल में सूर्यांश शर्मा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता नवम्बर माह में आयोजित की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed