Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिला और अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस संवेदनशील मुद्दे पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में गुजारिश की कि अग्निपथ योजना को भारत सरकार जनहित में तुरंत प्रभाव से वापिस ले। 

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष एसएस जोगटा, शिमला लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चमन राकेश अजटा, जिला शिमला आप अध्यक्ष जेडी चौहान, आम पार्टी चिकित्सक प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. बीएस चनना, उपाध्यक्ष राज्य एससी प्रकोष्ठ अनिल कुमार, शिमला लोकसभा क्षेत्र आप पार्टी के संयुक्त सचिव पंकज सोहल इत्यादि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस बाबत गहन चर्चा की और उनसे आग्रह किया कि वह इस बारे में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने का आग्रह करें और जनहित में केंद्र सरकार से इसे वापस लेने का निर्देश दें। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed