Spread the love

शिमला। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संत कबीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। 

राज्यपाल ने संत कबीर को धार्मिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था तथा उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में संत कबीर को समस्त मानव जाति का पथ-प्रदर्शक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाया। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए संत कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आग्रह किया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed