Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को यहां प्रदेश के लोगों के साथ हर्षोल्लास से अपना 57वां जन्मदिवस मनाया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्ध रखने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ओक ओवर पहुंच कर उनको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और प्रदेश रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।मुख्यमंत्री ने हिमफैड, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड और कैलाश जिला काॅपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फैडरेशन लिमिटेड के कैलेण्डरों का भी विमोचन किया। प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *