Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे के दौरान 5 और मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण से तीन और मंडी जिले में दो मरीजों की मौत हुई है। इनमें तीन पुरूष और दो महिलाएं हैं। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 3762 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 60 नए मामले पाजिटिव आए हैं। हमीरपुर जिले में 19 मामले पाजिटिव आए हैं। वहीं, कांगड़ा जिले में 16, मंडी में 10, शिमला में 7, ऊना में 5 और बिलासपुर जिले में 3 मामले पाजिटिव आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 224890 मामले हो चुके हैं। रविवार को 214 मरीज स्वस्थ हुए हैं और प्रदेश में अब तक कुल 219895 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 1216 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *