Spread the love

शिमला।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 18वीं बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के विस्तार 19 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों पर लगभग 4126.23 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और लगभग 5107 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इससे यह प्रदर्शित होता है कि आर्थिक मन्दी के बावजूद राज्य निवेश को निरंतर आकर्षित कर रहा है।  
प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों में बल्क ड्रग्ज और इनके फार्मूलेशन व बायोटैक उत्पाद इत्यादि का निर्माण करने के लिए मै. मोरपेन बायोटैक लि. बद्दी, जिला सोलन, एयर कण्डीशनर, कलीन रूम, इलैक्ट्रीकल पैनल इत्यादि का निर्माण करने के लिए मै. एनईएमआर इन्ड्रस्ट्रीज प्राइवेट लि. नालागढ़, जिला सोलन, पूनर्चक्रण टैक्सटाइल फाइवर निर्माण के लिए मै. वर्धमान रिनोवा (वर्धमान टैक्सटाइल लि. की इकाई), बद्दी जिला सोलन, टैबलेट्स, कैप्सूल, इन्जैक्शन आदि के निर्माण के लिए मै. क्वालिटी फार्मास्यूटीकल लि. औद्योगिक क्षेत्र राजा का बाग जिला कांगड़ा, बांस की प्लाई के निर्माण के लिए मै. अनाग्राम सिस्टमज, औद्योगिक क्षेत्र चनौर, जिला कांगड़ा, आरटिलरी एमूनिशन आदि के निर्माण के लिए मै. एसएमपीपी प्राइवेट लि. नालागढ़, जिला सोलन, एम्पटी ग्लास एम्पोयूल्ज, वायल निर्माण के लिए मै. श्री नैना ग्लास इंक, बद्दी, जिला सोलन, सेफ्टी रेजर ब्लेड और सम्बध उत्पादों के निर्माण के लिए मै. सवारिया फियूचर वर्कस लि. औद्योगिक क्षेत्र अम्ब, जिला ऊना और इथेनाॅल, पोटेबल अल्कोहल, डीडीजीएस, कार्बन डाइऑक्साइड, ऐना आदि के निर्माण के मै. जय ज्वाला बायोफ्यूल इन्ड्रस्ट्रीज गांव किरपालपुर नालागढ़, जिला सोलन के प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की।
प्राधिकरण ने जिन नए परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है उनमें टैबलेटस, कैप्सूल और तरल पदार्थ आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज लाईफ विज़न हैल्थकेयर, ईपीआईपी चरण-1 झाड़माजरी बद्दी जिला सोलन, एमएस फिटिंग और फिक्सचर, फार्मा डिसइनफेक्टेड स्प्रे, सेनिटाइजर, काॅस्मेटिक उत्पाद आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज पोटिका एरोटैक लिमिटेड गांव जोहरोन, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, एमएस इनगोट्स, एमएस बार/एमएस फ्लैट/ चैनल/एंगल आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज अम्बिका अलवायज, आई.ए. काला अम्ब जिला सिरमौर, एम.एस. बिलेट्स, एम.एस./टी.एम.टी. बारज के निर्माण के लिए मैसर्ज सबू टोर प्राइवेट लिमिटेड युनिट-1, काला अम्ब जिला सिरमौर, पाॅलिएस्टर यार्न के निर्माण के लिए मैसर्ज हिमटेक्स टेक्सटाइल्ज प्राइवेट लिमिटेड, गांव नंगल, सलंगरी जिला ऊना और एम.एस. बिलेट, टी.एम.टी. बार, चैनल और अन्य लौह उत्पादों के निर्माण के लिए मैसर्ज प्राइम स्टील इन्डसट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गांव बटेड़, बद्दी जिला सोलन शामिल हैं।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. धीमान और जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव के.के. पंत, सचिव विकास लाबरू, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, प्रबन्ध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) आर.के. शर्मा, हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन व अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed