Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को यहां प्रसिद्ध शिक्षाविद, कवयित्री एवं समाज सेविका रशिमा ठाकुर द्वारा लिखित काव्य पुस्तक ‘मेरी परवाज’ का विमोचन किया।मुख्यमंत्री ने इस काव्य पुस्तक के प्रकाशन के लिए लेखिका के प्रयासों की सराहना की तथा आशा व्यक्त की कि इस पुस्तक की कविताएं लोगों के दिलों को छुएंगी तथा समाज में एकता, प्रेम एवं स्नेह की भावना पैदा करेंगी।इस अवसर पर ‘मेरी परवाज’ पुस्तक की लेखिका रशिमा ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही वे हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी में भी अपना एक काव्य संग्रह प्रकाशित करवाने जा रही हैं। उन्होंने पुस्तक का विमोचन करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पार्षद शिमला नगर निगम डॉ. किमी सूद तथा डा. राजीव मेहता भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *