Spread the love

हमीरपुर। जापान की प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी हिटाची एस्टेमो गुरुग्राम पॉवरट्रेन सिस्टम्स लिमिटेड ने राजकीय बहुतकनीकी कालेज  हमीरपुर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया।
 इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव के दौरान कंपनी ने राजकीय बहुतकनीकी कालेज हमीरपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 15 छात्रों, कांगड़ा कालेज के 4, अंबोटा कालेज के 3, किन्नौर और बिलासपुर के एक-एक छात्र का चयन किया। राजकीय बहुतकनीकी कालेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य सतीश ढींगरा ने बताया कि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म होने के बाद ये छात्र हिटाची एस्टेमो गुरुग्राम पॉवरट्रेन सिस्टम्स लिमिटेड में शामिल होंगे तथा इन्हें प्रति वर्ष पौने दो लाख रुपये का पैकेज तथा अन्य सुविधाएं मिलेंगी। चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि वैश्विक महामारी के इस कठिन दौर में भी हिटाची जैसी नामी कंपनी प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए आगे आई है। सतीश ढींगरा ने इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव के लिए तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल का भी आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed