Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा के संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा को हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त होने पर टोपी पहनाकर सम्मानित किए।

खन्ना ने कहा कि सलाहकार समिति खाद्यानों की खरीद वितरण, खाद्यानों की गुणवत्ता, खाद्यानों का भण्डारण, मार्गस्थ और भण्डारण हानियां, अंत्योदय गरीबी रेखा से नीचे और गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों और केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा प्रचलित विभिन्न कल्याण योजनाओं के लिए खाद्यानों के आवंटन, उठान और वास्तविक वितरण सहित लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यक्रम के संबंध में राज्य सरकार के साथ खाद्य निगम में तालमेल बनाने में सहयोग करती है। उन्होंने कहा कि समिति स्टोर की बिक्री और निपटान उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय अथवा भारतीय खाद्य निगम द्वारा भेजे गए मामलों का निपटारा भी करती है। भाजपा प्रभारी ने कपिल देव सूद, अजय श्याम व नरेंद्र अत्री को भी सदस्य बनने पर शुभकामनाएं दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed