धर्मशाला। धर्मशाला शहर की बेटी ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। यह कारनामा धर्मशाला के गमरू की अंजली शर्मा ने 5985 मीटर ऊंची माउंट किलीमनजारो चोटी को फतह कर किया है। अंजली ने दक्षिण अफ्रीका स्थित इस चोटी को गद्दी वेशभूषा में फतह करने वाली गद्दी समुदाय की पहली बेटी बन गई है। अंजली भारत की पहली लड़की हैं, जिन्होंने साड़ी के परिधान में यह चढ़ाई चढ़ी है। इस उपलब्धि के लिये उन सभी सज्जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है जिन्होंने इस बहादुर लड़की की इस उपलब्धि को हासिल करने में आर्थिक सहायता प्रदान की है। गद्दी एजुकेशन मिशन सपोर्ट (जीईएमएस) परिवार की ओर से अंजलि शर्मा को इस उपलब्धि के लिये बधाई की गई है।
बता दें की धर्मशाला की गमरु निवासी अंजलि शर्मा पहाड़ों की चोटियों पर गद्दी संस्कृति को प्रोमोट करने का कार्य कर रही है। अंजलि शर्मा ने 15 वर्ष की आयु में 5289 मीटर ऊंची चोटी पर पहले ही प्रयास में फतह हासिल कर ली है। उसके बाद हनुमान टिब्बा और 6001 मीटर ऊंचाई वाले पहाड़ देओ पर फतह हासिल कर चुकी है।
जीईएमएस के संस्थापक संजय ने अंजली की तारीफ करते हुए गद्दी ड्रैस में अंजली ने दक्षिण अफ्रीका की चोटी पर चढ़ाई चढ़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। साड़ी जैसे परिधान में इस चोटी को चढने वाली अंजली पहली लड़की बन गई हैं।
